Search

April 30, 2026 9:04 pm

कांग्रेस जिला कार्यालय में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बैठक संपन्न

बैठक में पाकुड़, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा।

राजकुमार भगत

पाकुड़। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पाकुड़ में पाकुड़ विधानसभा, लिट्टीपाड़ा विधानसभा एवं महेशपुर विधानसभा 2024 के विधानसभा चुनाव से संबंधित बैठक आहूत की गई । बैठक की अध्यक्षता श्रीकुमार सरकार जिला अध्यक्ष पाकुड़ एवं श्यामलाल किशोर सिंह पाकुड़ जिला तीनों विधानसभा पर्यवेक्षक की उपस्थिति में प्रत्याशियों की सूची पर चर्चा की गई Iप्रवक्ता के रूप में- पाकुड़ विधानसभा अंतर्गत पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा के वर्तमान विधायक जनाब आलमगीर आलम एक लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं । इन्होंने कांग्रेस पार्टी एक कार्यकर्ता को 35 से 40 वर्षों तक का काम किया ।आज भी कांग्रेस पाकुड़ विधानसभा मजबूत है एवं रहेगा । मैं पार्टी से अनुरोध रहेगा कि इस वर्ष 2024 में झारखंड विधानसभा चुनाव में पाकुड़ विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में आलमगीर आलम को ही चाहती है। किंतु विपरीत परिस्थिति बनती हैं दूसरा तनवीर आलम को उम्मीदवार बनाएं जा सकता है। परंतु जन प्रिय नेता आलमगीर आलम ही हैI
महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुद्दीन ने महेशपुर विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया जाए क्योंकि पूर्व से अभी कांग्रेस पार्टी संगठन मजबूत हुई है। आज के पूर्व से महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन में झामुमो के खाते में चला जाता है जिस कारण संगठन टूटने लगा। परंतु आज मजबूत है । हमने कांग्रेस के संगठन को मजबूत किया है इसीलिए 2024 विधानसभा चुनाव में महेशपुर विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी दिया जाए I इस अवसरपर पर प्रदेश महासचिव उदयलखवानी, प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष असलम मियां, जिला परिषद सदस्य एवं जिला महासचिव मंजुला हसदा, जिला उपाध्यक्ष आरनेस हॉसदा, जिला सचिव मोहम्मद महबूब आलम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम उपस्थित थे I

img 20240923 wa00215175698662043721579

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!