Search

April 30, 2026 4:38 pm

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम शुरू, युवा क्लब ने लिया प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )नेहरू युवा केंद्र पाकुड़ के द्वारा युवा भारत के बैनर तले लिट्टीपाड़ा प्रखंड में जीबी जोड़ी दुलाड क्लब करणघाटी गांव में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसी निमित अलग-अलग युवा मंडल में अलग-अलग तरह का कार्यक्रम किया जा रहा है, जीबी जोड़ी दुलाड क्लब करणघाटी के युवाओं क्लब के द्वारा प्राथमिक उत्क्रमित विद्यालय करणघाटी में सफाई अभियान कर प्लास्टिक मुक्त करने का शपथ लिया।नेशनल यूथ वालंटियर धनेश्वर कुमार साहा ने कहा कि युवा क्लब को खेल में रुचि लाने के लिए और खेल से शारीरिक विकास मानसिक विकास को देखते हुए युवा क्लब के युवाओं को खेल सामग्रियों का वितरण किया गया।मौके पर वालंटियर धनेश्वर कुमार साहा युवा क्लब के अध्यक्ष बड़का टुडू, मंगल मरांडी,मांझी हेमब्रम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!