Search

April 30, 2026 12:10 pm

आकाश से बरसते और नाले में बहते जल से परेशान नगर वासी

सुदीप कुमार त्रिवेदी

बारिश का मौसम हो या बिन बारिश का मौसम, पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में अवस्थित छोटी अलिगंज एवं धनुषपूजा की तकदीर व तदबीर हमेशा एक जैसी ही रहती है। आप कह सकते हैं कि बारिश के पानी में मोहल्ले वाले भंसते हैं और बाकी मौसम में पानी नाली की जगह सड़क पर बहते हैं। दरअसल अलिगंज मोहल्ला नीचे की ओर ढलान पर है जिसके कारण बारिश का पानी सीधे नीचे की ओर बहता एवं दूसरी बात इस मोहल्ले के सड़कों से लगी नालियां जाम रहती है जिनकी वजह से पानी नाली के बजाय सड़क पर बहता है जिसके कारण आम लोगों व राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है । इस समस्या के बाबत स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के पदाधिकारी के संज्ञान में दिया था एवं संबंधित विभाग से निरीक्षण टीम आकर मुआयना भी की थी, पर समस्या एवं वार्डवासी वहीं के वहीं है । इस जगह की एक और समस्या सड़क के किनारे उपर से ही गुजरने वाली जलापूर्ति की पाइप लाइन। चुकी इस सड़क से बालु लदे ट्रैक्टर भी गुजरते हैं जिसकी चपेट में आकर उक्त पाइप लाइन जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिनसे हर रोज सुबह पानी की बर्बादी होती है। ये दीगर बात है कि इन दिनों प्रशासन स्वच्छता अभियान के मोड में है एवं जल संरक्षण के मुद्दे पर संवेदनशील भी है।

img 20240926 wa0024903693527932906505

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!