जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने ग्रामीणों को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में दी जानकारी।
सतनाम सिंह
रहसपुर पंचायत में कांग्रेस पार्टी के जनसंपर्क अभियान के तहत एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की। इस बैठक में प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन और जिला सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम उपस्थित रहे। श्रीकुमार सरकार ने ग्रामीणों को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जिनमें मुख्यमंत्री माय-योजना, अबुवा स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना और अन्य शामिल हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आलमगीर आलम की भावना के साथ ग्रामीणों की सहायता करने और उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आग्रह किया।
Also Read: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में होली मिलन समारोह, स्वास्थ्यकर्मियों ने बांटी खुशियां।







