20 दिन के अंदर खुला हत्या का राज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी
प्रशांत मंडल
पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल से बीते 17 सितंबर को एक 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची की हत्या मामले में तेज तर्रार थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के सूझ बूझ से रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नाबालिक लड़की की हत्या की गुत्थी थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने मजह 20 दिन के अंदर सुलझाई।जबकि मृतिका के पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताई थी। और उसी दिन से थाना प्रभारी ने गहन जांच की, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण सुराग लड़की का मोबाईल फोन हुआ।थाना प्रभारी ने रंजन कुमार सिंह ने बताया शव के पास से बरामद मोबाइल का तकनीकी जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार युवक मृतिका का प्रेमी था और शादीसुदा था। मृतिका द्वारा प्रेमी पर अपने पहले पत्नी को छोड़कर शादी का दबाब बना रहा था।इसी बात से तंग आकर प्रेमी ने योजना बना कर घटना के दिन मोबाईल से फ़ोन कर प्रेमिका को हटिया बुलाया। शाम को घर पहुंचाने के बहाने गांव के पास जंगल पर ले गया जहाँ पहले से प्रेमी का और दो साथी मौजूद था ।इसके बाद प्रेमिका का गला दबाकर व चाकू से वार कर हत्या कर शव को घने जंगल मे फेक कर फरार हो गया।उन्होंने बताया घटना में शामिल अन्य दो व्यक्ति की तलाश जारी है।जल्द ही अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।





