Search

April 29, 2026 6:41 am

अबुआ आवास में शौचालय निर्माण को लेकर जलसहियाओ की बैठक आयोजित

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला समन्वयक इमरान आलम के द्वारा उपस्थित जलसहियाओं को भौतिक निरीक्षण कर आवास के साथ-साथ शौचालय निर्माण हेतु प्रेरित करने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं झारजल ऐप के माध्यम से प्रत्येक माह विभिन्न गतिविधियों को ऑनलाइन अपलोड करने हेतु डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रुपए मोबाइल खरीदने हेतु उसके अकाउंट में भेजे जाने से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए आधार संख्या एवं बैंक पासबुक संख्या अपडेट कराया गया। साथ ही अपने ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस बनाने हेतु जलसहिया को दिए गए विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त किया।जैसे शौचालय प्रतिशत उपयोग कचरा प्रबंधन सूखा कचरा अलग गीला कचरा अलग प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन माहवारी स्वच्छता प्रबंधन इत्यादि। वहीं इस अवसर पर उपस्थित जलसहियाओं को दो-दो अदद साड़ी भी वितरण की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!