Search

April 27, 2026 1:01 am

पूर्वजों के आधार पर कागज बनाने की बात कही थी, विपक्ष के इशारे पर तोड़ा-मरोड़ा गया बयान: अजहर

बजरंग पंडित

पाकुड़: झारखंड विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन से आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने अपने बयान को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। अजहर इस्लाम ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी गैर-कानूनी रूप से किसी के कागजात बनवाने की बात नहीं कही। उनका बयान तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है, जिससे गलतफहमी फैली है।अजहर इस्लाम ने बताया कि उन्होंने केवल यह कहा था कि उनके पूर्वजों में चाहे हिन्दू हों या मुसलमान, उनके खतियान और दस्तावेज़ों के आधार पर भारतीय नागरिकता के कागजात बनवाए जाने चाहिए। उनका कहना है कि उनके बयान को सही संदर्भ में देखा जाना चाहिए और इसमें किसी भी तरह का कोई गलत इरादा नहीं था।इस बयान के बाद कई लोगों ने अजहर इस्लाम पर आरोप लगाए कि वह बाहरी लोगों के लिए भारतीय कागजात बनवाने की बात कर रहे थे। लेकिन इस्लाम ने इसे खारिज करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल उन लोगों को समर्थन देना था, जिनके पूर्वजों के दस्तावेज़ मौजूद हैं, ताकि किसी भारतीय को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!