अक्षय कुमार
मरार(रामगढ़)। सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट, इफिको प्रांगण (मरार) में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 माँ दुर्गा का पावन पूजनोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। पूजा को भव्य रूप देने के लिए पंडाल व मूर्ति निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा परिसर में मेले का आयोजन होगा। साथ ही विजयादशमी के पावन अवसर पर होने वाला पारंपरिक ‘रावण दहन’ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा, इसकी व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार इस धार्मिक उत्सव में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक प्रवीण कुमार गुप्ता (महाप्रबंधक प्रभारी), अध्यक्ष सुनीता कुमारी, सचिव अरूण कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष विनय प्रसाद कुशवाहा के साथ-साथ सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं कर्मचारी तत्परता से जुटे हुए हैं।

पूजा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भारी संख्या में पधारकर माता रानी का आशीर्वाद लें और मेले का आनंद उठाएं। सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट इफिको प्रांगण (मरार) में दुर्गा पूजा, मेले एवं रावण दहन की तैयारियों का जायजा लेते मुख्य संरक्षक सह महाप्रबंधक प्रभारी प्रवीण कुमार गुप्ता, अध्यक्ष सुनीता कुमारी, सचिव अरूण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विनय प्रसाद कुशवाहा, समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं कर्मचारीगण।






