इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के शाहरग्राम पंचायत के शाहरग्रम गांव ,धर्मखापड़ा के घनश्यामपुर एवं सीतारामपुर पंचायत के गोलाबाड़ी गांव में मंगलवार को इंडिया गठबंधन प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी एवं झामुमो ने जनसंपर्क अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान के दौरान सबसे पहले शाहरग्राम एवं गोलाबाडी एवं घनशयमपुर गांव में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी के समक्ष झामुमो का दामन थामा सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया ।सभी ने कहा कि हेमंत सरकार के विकास कार्य को देखकर सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे है साथ ही इस विधानसभा में चौमुखी विकास कार्य हुआ है । इस मौके पर इंडिया गठबंधन प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी ने मतदान करने को लेकर जागरूक किया साथ ही विधानसभा चुनाव में जीताकर पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बनाने की अपील की । आगामी 20 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की बाते कही ।उन्होंने हेमंत सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को भी गिनाया । इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,प्रखंड उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, बुदल यादव ,संसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद,नशीम अहमद ,मैनुद्दीन अंसारी ,हसीबुल शेख ,मिलन शेख ,आजम शेख ,चंचल शेख ,सुनीराम मुर्मू ,टीपू सुलतान ,रहमान अंसारी , सोसटी,सुभान अंसारी , अक्सम शेख ,टाइगर ,सेंटू शेख ,प्रसंजित माल,संजीत माल ,बप्पी माल ,निसान माल ,गोबिंद माल ,संजीत माल ,आरती माल ,सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।





