Search

June 21, 2026 2:52 pm

गैस सिलेंडर पर स्टीकर लगाकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा है प्रेरित।

सतनाम सिंह

विधानसभा आम चुनाव 2024 के महापर्व में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग की ओर से लगातार विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को स्वीप कोषांग द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से गैस सिलेंडरों पर मतदाता जागरूकता स्टीकर चस्पाने की शुरूआत की गयी। इसके माध्यम से घर-घर में मतदाता जागरूकता संदेश पहुंच जायेगा तथा मतदाता अपने मत का प्रयोग 20 नवम्बर को अवश्य करेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!