Search

April 26, 2026 7:23 pm

लिट्टीपाड़ा के दुमगो विद्यालय में प्रधानाध्यापक की मनमानी,सरकारी नियमों की कर रहे अवहेलना!

प्रधानाध्यापक अपना नियम अपने कानून पर कर रहे है स्कूल का संचालन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दुमगो के प्रधानाध्यापक चंद्र कांत साह की मनमानी इन दोनों चरम पर हैं। सारी सरकारी नियमों को ताक पर रखकर अपने ढंग से विद्यालय को संचालित करते हैं।बुधवार को जब हमारे संवाददाता लगभग 10बजे सुबह विद्यालय पहुंचा तो विद्यालय में ताला लटका पाया। जब विद्यालय के अध्यक्ष रामा पहाड़ियां से जानकारी लिया तो उन्होंने साफ साफ कहा प्रधानाध्यापक चंद्रकांत साह कभी भी समय पर नहीं आते हैं और न ही बच्चों को पढ़ाते हैं।उक्त प्रधानाध्यापक बच्चों के मध्याह्न भोजन पर हाथ साफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन भी नहीं देते हैं।क्योंकि सप्ताह में दो दिन बच्चों को अंडा देना है लेकिन प्रधानाध्यापक सप्ताह में एक दिन वो भी एक अंडा को दो बच्चों के बीच बांटते हैं। एक ओर झारखंड सरकार बच्चों को शिक्षित कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बच्चे प्रतिदिन विद्यालय पहुंचे इसको लेकर सरकार लगातार प्रयासरत हैं ताकि हमारे झारखंड के गरीब बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पा सके लेकिन जिम्मेदार प्रधानाध्यापक ही अपने समय से भागे रहे तो फिर क्या बच्चे शिक्षित होंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऐसे शिक्षक पर विभाग कारवाई करेगी? या फिर लीपापोती।जब प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा हर हाल में विद्यालय समय खुलना चाहिए, अगर ऐसे नहीं करते हैं उक्त शिक्षक पर कारवाई की जाएगी। वही जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार ने बताया कि सुबह 9बजे से दोपहर 3बजे तक विद्यालय का समय सारिणी हैं।मध्याह्न भोजन भी मेनू के अनुसार ही देना है,अगर उक्त प्रधानाध्यापक ऐसा नहीं करते हैं तो निश्चित कारवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!