Search

April 26, 2026 5:56 pm

मतदान में महिलाओं की भागीदारी को लेकर युवा नेत्री उपासना मरांडी ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर किया जनसंपर्क।

स्टार प्रचारक युवा नेत्री के समक्ष भाजपा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थमा झामुमो का दामन।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के छक्कूधारा पंचायत के मुर्गाडांगल गांव एवं बास्केंद्री पंचायत के बासमती, हरिशपुर,कालकीपाड़ा,राजापुर एवं बाकेंद्री गांव में बुधवार को झामुमो के युवा नेत्री उपासना मरांडी ने जनसंपर्क अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान के दौरान छक्कूधारा पंचायत के मुर्गाडांगल गांव एवं बास्केंद्री पंचायत के बासमती, हरिशपुर, कालकीपाड़ा,राजापुर एवं बाकेंद्री गांव में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी के समक्ष झामुमो का दामन थामा । युवा नेत्री उपासना मरांडी ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया । हर एक गांव में युवा नेत्री के पहुंचने पर माला पहनाकर ग्रामीणों ने स्वागत किया । इस मौके पर युवा नेत्री उपासना मरांडी ने मतदान करने को लेकर लोगो को जागरूक किया साथ ही विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी को जीताकर पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बनाने की अपील की । आगामी 20 नवंबर को तीन नम्बर पर तीर धनुष पर वोट देकर हेमंत सोरेन जी का हाथ मजबूत करने हो बाते बताई ।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू , जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष जोसीफिना हेमब्राम,लालमोहम्मद अंसारी अखलाकुर अंसारी,सनारुद्दीन अंसारी,राजू अंसारी,अबुतलीब अंसारी,अकबर हुसैन ,मुर्तुजा अंसारी,जाहिरा सरदार ,साबिर अंसारी,असमाजद अंसारी ,अनिता मुर्मू ,सुनीता ,छोटे अंसारी ,भागीरथ पाल, किसुन मिर्धा सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।

img 20241106 wa00657997640734084881924
img 20241106 wa00665243400242649204138

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!