छठ पूजा के शुभ अवसर पर थाना प्रभारी ने विभिन्न छठ घाटों पर सुरक्षा को लेकर लगवाए पुलिस कैंप।
एस कुमार
Also Read: मानदेय भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर पाकुड़ में 250 मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने नंगे पैर छठी वर्तियों की सेवा की और सुरक्षा को मजबूत दिखाया। थाना प्रभारी ने प्रखंड के कई छठ घाटों में पहुंचकर लोगों की मदद का हाथ बढ़ाया, जिससे पुलिस पर लोगों का भरोसा कायम रहे। थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने छठ पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। उनकी इस पहल से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और छठ पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगी।






