जितेंद्र कुमार यादव
Also Read: इशाकपुर में एआइएमआइएम का सदस्यता अभियान तेज, बड़ी संख्या में लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने हिरणपुर हाथकाठी स्थित चुनाव कार्यालय से मोटरसाइकिल रैली का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि कड़ी मेहनत से लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाएगी और लिट्टीपाड़ा विधानसभा को भी जीत लेगी।
इस अवसर पर मण्डल महामंत्री गुरुदयाल साहा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मण्डल महामंत्री मोनू हांसदा, मितंजय मंडल, गणेश साहा, हरिपद साहा, माणिक कुमार साहा, भूपेन रविदास, मदन मोहन पंडित उपस्थित थे। रैली में शामिल कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी के लिए वोट मांगने और प्रचार-प्रसार कार्य में लग गए।





