बजरंग पंडित
निर्दलीय प्रत्याशी आसराफुल शेख ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तूफानी दौरा किया। उन्होंने गगनपहाडी़, जमशेरपुर , दादपुर, मानिकापाडा़ आदि का दौरा किया गया और आम जनताओं के साथ साथ कई और गांवों में जनता से संपर्क स्थापित किया और अपने चुनाव चिन्ह कोट छाप पर 20 नवंबर 2024 को मतदान करने की अपील की। आसराफुल शेख ने जनता को आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने अपनी विजन और योजनाओं के बारे में बताया और जनता का समर्थन मांगा। आसराफुल शेख के समर्थकों ने आसराफुल शेख जिंदाबाद, कोट छाप जिंदाबाद के नारे लगाए और उनकी जीत के लिए उत्साह दिखाया।

Related Posts
Also Read: कोयला वाहनों की मनमानी पर पुलिस का शिकंजा।





