बजरंग पंडित
एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरक्षण किया, छठ घाटों के कमिटी के साथ मिलकर उचित व्यवस्था का जायजा लिया और काफी उमंग के साथ इस महापर्व में एकता का संदेश दिया। पाकुड़ विधानसभा के बरहरवा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों में छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छठ पूजा की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। इस कार्यक्रम में छठ घाट आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो। छठ पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए। इस आयोजन से बरहरवा क्षेत्र के लोगों में छठ पूजा के प्रति उत्साह और भक्ति का वातावरण बना। छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।







