Search

April 26, 2026 3:07 pm

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने को लेकर की अपील

सतनाम सिंह

जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ सीधा संवाद किया एवं कई ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर कांग्रेस को वोट करने को लेकर की अपील। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों पर जिला अध्यक्ष के द्वारा तूफानी दौरा किया गया, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार के द्वारा कई विकास के कार्य किए गए है किए गए उपलब्धियां के बारे में भी बताया। गठबंधन सरकार के द्वारा महिलाओं को दिए गए सम्मान के बारे में भी चर्चा की, 50 वर्ष की महिलाओं को पेंशन का लाभ मैया सामान्य योजना 18 से 49 वर्ष की प्रत्येक महिलाओं को प्रत्येक माह मैंया सम्मान योजना के तहत ₹ 1000 के सम्मान राशि दिया जा रहा है जो पुनः गठबंधन सरकार आने पर 1000 रुपए से बढ़ा कर 2500 रुपए किया जाएगा । साथ ही 200 यूनिट बिजली फ्री, बिजली माफ, 2 लाख ₹ किसानों का ऋण माफ, अबुवा आवास योजना का लाभ गठबंधन सरकार के द्वारा पूरे झारखंड में दिया गया है। ठीक उसी प्रकार इस चुनाव में जीत के बाद फिर से गठबंधन की सरकार पिछले योजनाओं से भी बेहतर योजनाएं आप सभी को लाभ के रूप में देगी।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम को अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर भारी मतों से विजय बनाकर गठबंधन के हाथ को मजबूत करना है ताकि फिर से गठबंधन सरकार झारखंड में बन सके। मौके पर प्रमोद डोकनिया, जामिरुल अंसारी,सागोर सेख सहित ग्रामीण उपस्थित थे II

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!