Search

April 26, 2026 1:30 pm

प्रखंड अध्यक्ष ने जनसंपर्क अभियान के साथ ग्रामीणों को इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की।

सतनाम सिंह

सदर प्रखंड के फारसा पंचायत में आयोजित जनसंपर्क अभियान में प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक ने ग्रामीणों से हाथ छाप पर वोट करने की अपील की। उन्होंने गठबंधन सरकार की उपलब्धियों और महिलाओं को दिए गए सम्मान के बारे में चर्चा की। मानसारुल हक ने बताया कि गठबंधन सरकार ने 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पेंशन का लाभ दिया है, जबकि 18 से 49 वर्ष की महिलाओं को मैया सम्मान योजना के तहत ₹1000 की सम्मान राशि दी जा रही है, जो आगे बढ़कर ₹2500 हो सकती है। इसके अलावा, गठबंधन सरकार ने 200 यूनिट बिजली फ्री, बिजली माफी, 2 लाख ₹ किसानों का ऋण माफ और अबुवा आवास योजना का लाभ पूरे झारखंड में दिया है। उन्होंने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम को अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की, ताकि गठबंधन सरकार झारखंड में फिर से बन सके। इस अवसर पर फरमान अली, गुलाम रसूल, डॉक्टर ऐनुल हक, मंसूर शेख, नईमुद्दीन, ईख, मोंटू शेख और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!