Search

October 7, 2026 10:21 am

जदयू ने एनडीए प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू के पक्ष में मांगा वोट

राजकुमार भगत

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में जदयू जिला अध्यक्ष गौतम मंडल लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष, एवं महिला जिला अध्यक्ष मुन्नी टुडू के नेतृत्व में एनडीए प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू के पक्ष में कई पंचायत, आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र का दौरा किया गया । जदयू के जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने बताया की बाबूधन मुर्मू एक ऐसे नेता है जिनकी छवि पूरे जिले में सबसे अलग है । बाबूधन मुर्मू गरीब, असहाय, जरूरतमंदों की हमेशा सहायता करते आ रहे हैं। बाबूधन मुर्मू सभी वर्ग को एक साथ लेकर चलने वाले में से एक है।साफ छवि के नेता माने जाने वाले है। जदयू जिला अध्यक्ष गौतम द्वारा घटक दल के नेता होने के नाते लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चल रहे हैं।जनसंपर्क अभियान में गौतम मंडल एवं जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू के पक्ष में वोट करने की अपील की जा रही है। गौतम मंडल ने कहा कि जिंदगी भर आप और हम जेएमएम को वोट देते आ रहे हैं। पर आज लिट्टीपाड़ा में विकास कोसों दूर है। कई गांव में सड़के जाने के लिए नहीं है। कई गांव में पानी का घोर अभाव है। लोग गंदा पानी पीते हैं। आम लोगों को उसका कोई फायदा नहीं मिला।बिजली स्वास्थ्य, शिक्षा की स्थिति चरमराई हुई है । श्री मंडल ने यह भी कहा कि जनता को पानी, बिजली शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं चाहिए । जनता अब जाग चुकी है परिवारवाद की राजनीति, चापलूसी की राजनीति और गठबंधन की सरकार को लिट्टीपाड़ा की जनता उखाड़ फेकेंगे श्री मंडल ने आगे कहा इसबार लिट्टीपाड़ा में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर बाबुधन मुर्मू को विधानसभा पहुंचाइये तभी यहां का विकास संभव है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!