दो बार भाजपा तथा एक एक बार झामुमो सीपीआईएम जीत चुके हैं चुनाव
राजकुमार भगत
पाकुड़। विधानसभा चुनाव 2024 अब मात्र शेष 8 दिन रह गए हैं। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 190613 महिला 199 592 पुरुष एवं 01 तृतीय लिंग कुल 390206 मतदाता है। 20 नवंबर को चुनाव होना है। 17वां विधानसभा चुनाव 2024 में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। सभी अपनी अपनी जीत की दावेदारी कर रहे हैं। पर जीत किसकी होगी 23 नवंबर को 2:00 बजते – बजते साफ हो जाएगा। यह मुकाबला त्रिकोणीय होने वाला है पर इसमें एक चौथा नाम भी धीरे-धीरे सामने आने लगा है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस गठबंधन के निसात आलम हाथ छाप, एनडीए गठबंधन से आजसू के अजहर इस्लाम केला छाप, सपा से अकील अख्तर साइकिल छाप से होगी । खबर के अनुसार अब धीरे-धीरे चौथा नाम भी सामने आने लगा है ।निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश शुक्ला फूलगोभी छाप का। यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि इस क्षेत्र में दो बार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भी जितने में सफल रहा है। इतना ही नहीं सीपीआईएम और झा मु मो ने भी एक-एक बार जीत हासिल की थी। इसलिए किसी को कम आकने की भूल ना करना बेहतर रहेगा। पाकुड़ विधानसभा में अब तक 16 बार चुनाव हुए हैं उसमें से 10 बार कांग्रेस ने बाजी मारी है। वर्ष 2009 में गठबंधन नहीं थी कांग्रेस के आलमगीर आलम और झारखंड मुक्ति मोर्चा से नया चेहरा अखिल अख्तर को टिकट दिया गया था। इस महा मुकाबले में अकील अख्तर की जीत हुई थी। अकील अख्तर पूर्व में तीन बार विभिन्न पार्टियों से चुनाव लड़ चुके हैं। किंतु इस बार वे समाजवादी पार्टी से साइकिल पर सवार होकर अपनी नैया पार करने में जुटे हैं। कांग्रेस से भी इस बार पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की धर्मपत्नी निसात आलम को चुनाव मैदान में उतारा है । वही गठबंधन धर्म के तहत आजसू ने अजहर इस्लाम को उतारा है। चुनाव मैदान में दोनों ही चेहरा नया है। अब जनता क्या फैसला करती है यह तो नतीजा आने के बाद पता चलेगा। फिलहाल तीनों उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात विधानसभा क्षेत्र में लगे हैं। जुबानी जंग जारी है। अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं।









