Search

April 20, 2026 1:49 am

नाबालिक छात्रा की संदिग्ध मौत, गले में दुपट्टा कसकर बंधा हुआ मिला शव।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के फुलझिंझरी ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे धान के खेत में एक लड़की का शव पाकुड़िया पुलिस ने गुरुवार सुबह को बरामद की है । युवती की पहचान फुलझिंझरी ग्राम निवासी 17 वर्षीय रबीना खातून पिता सादीमन मियां के रूप में की गई है । मृतका के गले में दुपट्टा कसकर बंधा हुआ पाया गया है । इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम घर से निकली थी । देर रात तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर रातभर उसकी खोजबीन की गई लेकिन वह नहीं मिली । सुबह होने पर पता चला कि शव दूसरे टोला आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे धान के खेत में पड़ा है । उसने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि शव उसकी बहन का ही है जिसके गले को दुपट्टा से कसकर बंधा हुआ था । उसने आशंका जताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी गले में दुपट्टा बांधकर हत्या कर दी है । घटना की सूचना पाकर पाकुड़िया पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी । वहीं लाश को अंत्यपरीक्षण हेतु पाकुड़ भेज दिया । इस बाबत थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर इसकी जांच की जाएगी एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । इधर घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । साथ ही उसके भाई ने बताया कि मृतका उत्क्रमित उच्च विद्यालय फुलझिंझरी के आठवीं की छात्रा थी । लेकिन वह कई महीनों से वह स्कूल नहीं जा रही थी।

img 20241205 wa00263061761284198151065

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!