Search

October 3, 2026 9:35 pm

शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा की सुरक्षा पर मंथन, डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

थाना प्रभारी ने पूजा समितियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और अफवाहों से दूर रहने की दी हिदायत।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवपदस्थापित थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार ने की। इसमें विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और प्रतिमा विसर्जन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने और पंडालों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। बैठक में एसआई अनिल पंडित, मोतीलाल मिश्रा, संतोष मरांडी, सोनालाल पहाड़िया, देवकांत पंडित, मुखिया शिव टुडू, निपेन मंडल सहित विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

img 20261003 wa00175341873328187880308
img 20261003 wa00164314956583832835615

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!