Search

April 20, 2026 12:14 am

भाजपाइयों ने मनाया बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 69 में पुण्यतिथि

राजकुमार भगत

पाकुड़। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 69 वीं पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित अंबेडकर चौक पर स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन मंडल विवेकानंद तिवारी सम्पा साहा हिसाबी राय धर्मेंद्र त्रिवेदी रूपेश भगत शर्मिला रजक अनिकेत गोस्वामी सुशील साहा दीपक साहा जीतु सिंह संजीव साहा मौजुद थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ना सिर्फ संविधान के शिल्पकार थे बल्कि शोषितों वंचितों वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सामाजिक पुरोधा भी थे। भाजपा नेता हिसाबी राय ने कहा कि पूज्य बाबा साहेब भारतीय संविधान की शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा भी थे,जिन्होंने देश के दलितों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण और अस्पृश्यता उन्मूलन और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की लड़ाई लड़ी। भारत रत्न डॉ आंबेडकर ने समाज में फैली अस्पृश्यता और जातिवाद जैसी बुराइयों के खिलाफ आंदोलन किया और असमानताओं को समाप्त करने के लिए कई कदम उठाए। वे एक महान न्यायविद,समाज सुधारक और भारतीय राजनीति के अग्रणी थे।उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई, जिसमें समानता,स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांत को शामिल किया जो आज भी हमारे समाज के मूल सिद्धांत है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!