Search

April 19, 2026 10:49 pm

पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण।

सतनाम सिंह

जिला समाज कल्याण शाखा, पाकुड़ के तत्वाधान में जिला सूचना भवन सभागार, पाकुड़ में “पोषण भी, पढ़ाई भी” विषय पर पाकुड़ एवं हिरणपुर बाल विकास परियोजना के कुल 100 आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभांरभ उपायुक्त एवं विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडियस बाड़ा एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण से तन्मयतापूर्वक सीखने तथा अपने आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर उसे लागू कर अपने कार्य-दायित्व का निर्वहन अच्छे ढंग से करने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने कहा कि आप अपने ड्यूटी के दौरान बच्चों को ठीक से शिक्षा देना सुनिश्चित करें ताकि सुगमतापूर्वक बच्चे चीजों को सीखें, पहचाने और समझें। साथ ही सेविकाओं से स्वेटर वितरण की जानकारी ली, सेविका दीदियों ने बताया की शत प्रतिशत स्वेटर का वितरण कर दिया गया है। उपायुक्त ने अपने अभिभाषण में कहा कि सारी दीदी मेहनत करें और उसका आउटपुट दिखना चाहिए। बच्चों को अलग-अलग तरीके से खेल-खेल में शिक्षित करने का निर्देश दिया। बच्चों के खान-पान में गुणवत्ता का ख्याल जरूर रखें। 8 दिसम्बर से चलने वाली पोलियो अभियान में 0 से 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने से संबंधित जानकारी सेविका दीदियों को दी।

img 20241206 wa00281884015135867526449

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!