Search

April 19, 2026 10:49 pm

लाइफ सेवियर्स समूह के दो वीरों ने किया रक्तदान

राजकुमार भगत

पाकुड़। शहर के सदर अस्पताल और गोलबल नर्सिंग होम में इलाजरत नेली टुडू और शाहिदा बीवी दोनों महिला के शरीर में क्रमशः बी पॉजिटिव और ओ पॉजिटिव खून की कमी के कारण इलाज में काफी परेशानी हो रही थी, मरीजों के परेशानी को देखते हुए समूह के मीडिया प्रभारी मोईदुल इस्लाम और सक्रिय सदस्य ऐसारुद्दिन शेख ने मदद करने की ठानी और दोनों रक्तदाताओं ने रक्त अधिकोष पहुंचकर बारी बारी से रक्तदान किया। इससे दोनों मरीज का इलाज पूरा हो सका। खून मिलने के बाद मरीजों के परिजनों ने दोनों रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। दोनों रक्तदाताओं ने चौथी दफा रक्तदान किया है। मौके पर रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन और पीयूष मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!