स्वराज सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार पारिवारिक विवाद से सम्बंधित कुटुम्ब न्यायालय में लंबित मामलों को लेकर 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाली विशेष मध्यस्थता अभियान में आज सोमवार को 2 मामलो पर विचार करते हुए 02 मामले में मध्यस्थता सफल हुआ। प्रधान्याधीश कुटुंब न्यालय सुधांशु कुमार शशि ने बताया झालसा रांची के निर्देश के अनुसार 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ में मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज हुआ।जिस के लिए विशेष अभियान के रूप में व्यवहार न्यायालय में चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के निमित्त आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में 2 दंपती को मध्यस्ता के माध्यम खुशी खुशी उनके घर भेजा गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेषनाथ सिंह ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय के सतत प्रयास यह कार्य सफल हुआ है।मूल भरण पोषण वाद संख्या 279/ 24 मजीरा खातून बनाम रेहसान शेख जो कि एक दूसरे से करीब 6 महीने से अलग रह रहे थे उन्हें मिलवा के और एक दूसरे को माला पहनवाया गया एवं मिठाई भी खिलाई गई और वहीं दूसरा मामला मूल भरण पोषण वाद संख्या 232/24 पूनम देवी बनाम रजन सरदार को मध्यस्थता के माध्यम से दोनों के बीच सुलह करवाया गया। कुटुंब न्यायालय का उसूल है कि घर टूटे नहीं बल्कि जुटे।






