Search

April 17, 2026 3:35 pm

सोने का जेवर चोरी करने पर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत।

बजरंग पंडित

पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने सोने के जेवर चोरी के मामले में आरोपी शंभू मडेया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, वादी उकरान टुडू, पिता स्वर्गीय माताल टुडू, निवासी धनुषपूज, पाकुड़ ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने के जेवर चोरी हो गए थे। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी शंभू मडेया, निवासी गोसाईपुर, थाना पाकुड़ नगर को गिरफ्तार कर लिया। नगर थाना में कांड संख्या 308/24 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 309(6) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस चोरी में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी का माल कहां बेचा गया या छुपाया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!