दोनों दंपतियों ने फूल माला और मिठाई के साथ एक दूसरे के साथ रहने का किया वादा
सतनाम सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाले विशेष मध्यस्थता अभियान के तहत पाकुड़ के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में दो पारिवारिक मामलों का सफल निष्पादन हुआ है। ये मामले ओरिजिनल सूट 142/2024 जमाल शेख बनाम कुलसन खातून और ओरिजिनल सूट 147/2024 गंगासागर केवट बनाम गायत्री देवी से संबंधित थे। इन दोनों मामलों में दंपतियों के बीच आपसी झगड़े और विवादों के कारण कई महीनों से अलगाव था। लेकिन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह और प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि के अथक प्रयासों से दोनों दंपतियों को मिलजुलकर एक दूसरे के साथ रहने का आशिर्वाद दिया गया। मौके पर प्रधान जिला विधिक एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, और संबंधित मेडिएटर अधिवक्ता समीर कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। दोनों दंपतियों ने एक दूसरे को फूल माला और मिठाई खिलाकर राजी खुशी से साथ रहने का वादा किया। यह मध्यस्थता अभियान पारिवारिक मामलों का शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने में मदद करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।





