Search

October 2, 2026 10:19 pm

बसंतपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 150 मरीजों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के बसंतपुर पंचायत में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 150 मरीजों के टीबी, रक्तचाप, ब्लड शुगर और अन्य स्वास्थ्य जांचें की गईं। साथ ही, बुखार, खांसी, जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां भी प्रदान की गईं। शिविर का उद्घाटन पाकुड़िया सीएचसी के एमओआईसी डॉ. भरत भूषण भगत ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!