Search

April 16, 2026 12:16 pm

नगर परिषद ने शुरू की फॉगिंग, लोगों को मच्छरों से मिलेगी राहत।

राजकुमार भगत

पाकुड़ में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद ने फॉगिंग करने का निर्देश दिया है। नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग करने का काम प्रारंभ किया गया है। गुरुवार को वार्ड संख्या एक एवं दो में फॉगिंग करने हेतु तय किया गया था। नगर परिषद क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोग परेशान हैं। जनता का मानना है कि फ्लेमिंग का काम सीमित क्षेत्र में किया जाता रहा है और मशीन को जल्दी से चलाकर पार कर दिया जाता है, जिससे मच्छरों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। नगर की जनता ने अनुरोध किया है कि प्रतिदिन नगर परिषद के सभी वार्डों में फागिंग मशीन चलकर लोगों को मच्छरों से राहत दी जाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!