सतनाम सिंह
Also Read: समय पर राशन और पूरी पारदर्शिता पर जोर।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गृह मंत्री द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई कथित अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का पुतला दहन किया और अमित शाह मुरादाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे डॉ. अंबेडकर और संविधान का अपमान बताया और कहा कि ऐसी टिप्पणियां देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।





