Search

April 16, 2026 10:35 am

मंईया सम्मान योजना के राज्य स्तरीय समारोह में पाकुड़ से 500 लाभुक करेंगे शिरकत, तैयारी पूरी।

सतनाम सिंह

28 दिसम्बर को मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का राज्यस्तरीय कार्यक्रम रांची में प्रस्तावित है। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मंईया सम्मान योजनाओं के तहत चयनित 500 लाभुकों को रांची भेजे जाने हैं। लाभुकों को रांची ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था, चिकित्सा दल, पेयजल, गर्म पानी की व्यवस्था, सूखा राशन समेत विभिन्न तैयारियों को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए सम्बन्धित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडियस बाड़ा, कार्यपालक दंडाधिकारी कांति रश्मि, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, डीपीएम जेएसएलपीएस प्रवीण मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!