सतनाम सिंह
ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की एक्टिव नेत्री सह जिला परिषद् अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम ने शाहारपुर स्थित अपने आवास पर एक भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिन्हें कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जुली हेम्ब्रम ने कहा, “हमारा उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और गरीब तबके तक मदद पहुंचाना है। ठंड के इस कठिन समय में कंबल वितरण के जरिए उन्हें थोड़ी राहत देना हमारी प्राथमिकता है। झारखंड पार्टी हमेशा जनता की सेवा और उनकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।” इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिनमें संजय हांसदा, देबेंद्र भवेश टुडू, ताला और राजीब शामिल थे। इन सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई और जरूरतमंदों को कंबल वितरण में मदद की। कंबल वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने इस पहल के लिए जूली हेम्ब्रम और झारखंड पार्टी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की पहल ठंड के मौसम में काफी मददगार साबित होती है और इससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। कार्यक्रम के अंत में जुली हेम्ब्रम ने जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर समाज में जरूरतमंदों की मदद करें और झारखंड पार्टी के इस अभियान में भागीदार बनें।








