Search

March 29, 2026 10:52 am

रामनवमी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, अध्यक्ष बने पिंटू भगत

बैठक में नवचयनित अध्यक्ष का लड्डू खिलाकर किया गया स्वागत।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़ ) आगामी 30 मार्च से 21 दिन तक चलने वाले रामनवमी महोत्सव को लेकर बुधवार शाम को मवेशी हाट परिसर में मेला संचान कमिटी गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक सेवा निर्वित शिक्षक कृष्ण मण्डल के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस रामनवमी बैठक में हिरणपुर के हिन्दू समाज के काफी संख्या मे लोग उपस्थित हुए। जहाँ सर्वसम्मति से पिन्टू भगत(श्याम सुन्दर भगत) को मेला संचालन कमिटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही उपाध्यक्ष में बिपिन यादव, लक्ष्मण गुप्ता, सचिव पद के लिए कामेश्वर दास, बिकास रविदास और विशाल आर्य का चयन किया गया। वही कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय साहा और अमन गुप्ता को पुनः चुना गया इसी प्रकार मीडिया प्रभारी के रूप में राधेश्याम रविदास और अमित सिंहा का चयन किया गया। सोशल मीडिया के रूप में माधव शील , सुमित भगत ,जितेंद्र दास व विक्की दास का चयन किया गया। बैठक में सलाहकार समिति के रुप में मुकुल महतो,रामलाल रविदास, सुभाष रकक्षित, जोगेश मुर्मू, वरुण रजक, प्रदीप आर्य, मनीष गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, काशीनाथ रविदास के अलावा उज्वल साहा, विनय भगत, सुस्मित तिवारी , सुवेश यादव , राजेश हेम्ब्रम, राजकुमार बागति, मुन्ना बागति आदि चुना गया। बैठक के अंत में नवचयनित अध्यक्ष पिंटू भगत को कामेश्वर दास आदि ने लड्डू खिलाकर स्वागत किया ।

img 20250220 wa00041601290252448177539
img 20250220 wa0005491056629124579619

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर