Search

March 29, 2026 3:42 am

भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

राधा – कृष्ण की मनमोहक झांकी की प्रस्तुति

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बाबा मनोकामना नाथ मंदिर समिति के द्वारा शुक्रवार से दराजमाठ में सात दिवसीय भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ आयोजित की गई। इसको लेकर सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में वृंदावन से पधारे कथावाचक पीयूष कौशिक जी महाराज सहित यजमान दिनेश मण्डल व धर्मपत्नी मेनोका देवी भी मुख्य रूप से शामिल हुए। जहां 108 कुंआरी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा में शामिल होकर डांगापाड़ा नदी तक आया। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ भगवा ध्वज थामे श्रधालुओ ने डांगापाड़ा व दराज माठ गांव का परिक्रमा किया गया। जहां भागवत देव की जयजयकार किया गया। वही वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। परिक्रमा पथ में प्रवेश करने के पूर्व स्थानीय श्रधालुओ द्वारा पानी से सड़क को धोया गया। उधर कलश यात्रा के दौरान वृंदावन से आये कलाकारों द्वारा पूरी तरह सज धजकर श्रीकृष्ण -राधा युगलबंदी की मनमोहक प्रस्तुति की गई। जिसे देख उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे। आयोजित समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भागवत कथा 27 फरवरी तक होगी। प्रतिदिन शाम से भागवत कथा होगी। इस अवसर पर आयोजक कमिटी के जयशिव यादव , मोहनलाल भंगत , एतवारी साहा , नन्दलाल यादव , झरीलाल साहा आदि उपस्थित थे।

img 20250221 wa00195183556829579499943

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर