इकबाल हुसैन
महेशपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में आपसी विवाद में दोनो पक्षों के बीच मारपीट मामले को लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया है । मामले को लेकर आवेदक ने आवेदन में उल्लेख किया है की मतिबुल शेख,पिता-मोजम शेख, ग्राम-रामपुर, थाना-महेशपुर, जिला-पाकुड़ का निवासी है,बीते दिन शनिवार को जब मैं अपने घर से बाहर जा रहा था, तो रसीबुल पिता-मुजाम शेख,(2) दलबर शेख, पिता-कायिम शेख, (3) कायिम शेख, पिता-इलियास शेख, सभी रामपुर,थाना-महेशपुर के निवासी, इन तीनो ने मिलकर मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और मेरे घर का रास्ता रोक दिया और कहा कि यह मेरा रास्ता है, तुम लोग बाहर नहीं जा सकते, इसी बीच दिलवर शेख ने मेरे सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया और मेरा मामा कय्यूम शेख ने कहा कि इसे मार दो बच न सके। इस बीच गांव के कुछ लोग इकट्ठे हो गए नही तो मेरी जान ले लेते लेकिन उसके वक्त ही मुझे मार देते ।वही इस मामले को लेकर थाना कांड संख्या 44/2025 के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गई है ।





