Search

September 25, 2026 8:23 pm

शिवरात्रि पर विषहरी गान का आयोजन

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते गुरुवार शाम से प्रखंड क्षेत्र के धोवाडांगा में सात दिवसीय विषहरी गान का आयोजन किया गया। शिव पार्वती पूजा कमिटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मालदा (पश्चिम बंगाल) के आनंद मण्डल के नेतृत्व में कलाकारों ने भाग लिया। आयोजित समिति के टिंकू पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि सात दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा मां मनसा की मनमोहक प्रस्तुति की गई। जिसमें काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजक समिति के महावीर साहा , प्रदीप साहा , विमल साहा , तेज नारायण पांडे , निर्मल साहा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!