Search

May 11, 2026 11:17 am

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित, सेवा सुरक्षा संस्कार पर दिया गया जोर।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटीआई भवन परिसर में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद पाकुड़ इकाई की ओर से विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया. अभ्यास वर्ग का उद्घाटन विहिप प्रदेश सहमंत्री मनोज पोद्दार, विभाग मंत्री अशोक वर्मा, प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख दीपक ठाकुर से दीप प्रज्वलित कर भारत माता के तस्वीर पर पुष्प अर्पित की गई. अभ्यास वर्ग के पहले दिन बजरंग दल के मूल मंत्र सेवा सुरक्षा संस्कार के बारे मे बताया गया. वही मठ मंदिर की रक्षा करना और हिन्दू समाज को सशक्त बनाने पर जोर दी गई. वही जिले के सभी छह प्रखंड मे संगठन मजबूती पर जोर दिया गया. मौके पर विहिप जिला अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा , जिला संयोजक सुभम भगत, जिला मंत्री अरविंद घोष, जिला गौरक्षा प्रमुख प्रतिक तिवारी, जिला सहमंत्री विशाल कुमार, मनोज कुमार, मुकेश भगत सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!