Search

March 14, 2026 1:16 pm

गुड फ्राइडे पर तोड़ाई चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): त्याग व बलिदान की प्रतीक प्रभु यीशु को स्मरण करते हुए प्रखण्ड के सभी चर्च व गिरजाघरों में शुक्रवार को ईसाई समुदाय के लोगो ने गुड फ्राइडे पर्व मनाया। तोड़ाई स्थित चर्च में बारिश के कारण काफी देर बाद कार्यक्रम आयोजित हुई। जहां इसको लेकर प्रार्थना सभा भी आयोजित हुई। जिसमें काफी संख्या में लोगो ने इसमें भाग लिया। इस मौके पर फादर चार्ल्स , फादर इमानुएल व फादर थॉमस ने प्रार्थना सभा मे कहा कि प्रभु यीशु का दुखभोग का समय ही क्रूस रास्ता द्वारा दोहराया जाता है।यीशु अपना क्रूस ढोकर कलवाड़ी पहाड़ की ओर प्रस्थान करते है।क्रूस भारी होने के कारण वे जाते समय बार बार रास्ते मे गिर जाते है। कलवाड़ी पहाड़ पहुंचने पर उन्हें क्रूस में ठोककर मार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यीशु ने जन कल्याण व मानव शांति के लिए बलिदान हो गए। उन्हें लोगो को दी गई उपदेश व अन्याय के विरुद्ध लड़ने को लेकर सजा दी गई। प्रभु यीशु हमे आपसी प्रेम , सौहार्द , दीन हीन की सेवा , , मानव समाज की उन्नति , एकता , अहिंसा आदि की सन्देश दिया था। जो आज भी अनुकरणीय है। प्रभु यीशु ने मानव जगत की कल्याण के लिए अपने जान को न्योछावर कर दिया। इसी को लेकर गुड फ्राइडे को हमलोग वर्षो से विशेष दिन के रूप में मनाते आ रहे है। इस दौरान संत गोरेटटी विद्यालय के छात्राओ द्वारा भक्ति गीत की भी प्रस्तुति की गई।

img 20250418 wa00096417806619359930125
img 20250418 wa00103670176935604569322

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर