Search

March 20, 2026 1:42 am

कांग्रेस कार्यालय में संविधान बचाओ कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित, प्रखंड कमेटी का चुनाव संपन्न।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस जिला महासचिव सह प्रखंड पर्यवेक्षक अर्धेंदु शेखर गांगुली ने प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें खासतौर पर आगामी 6 मई को झारखंड कांग्रेस द्वारा रांची में आयोजित संविधान बचाओ कार्यक्रम पर चर्चा एवं प्रखंड कमेटी का चुनाव किया गया।साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा करते हुए जरुरी दिशा निर्देश दिया।जिला महासचिव श्री गांगुली ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश स्तर से लेकर विधानसभा और जिला स्तर पर भी संविधान बचाओ रैली करना है।जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शामिल होना है।प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां ने कहा कि इस बैठक में रैली को सफल बनाने पर विशेष रूप से जोर दिया गया। साथ ही प्रखंड कांग्रेस कमेटी में ओबीसी, एसटी, एससी सहित अन्य से महासचिव एवं उपाध्यक्ष का चुनाव वे संपन्न किया गया है उन्होंने कहा कि रैली के दौरान ही कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और लोगों को संविधान के बारे में बताएंगे। देश के लिए देश की जनता के लिए संविधान क्यों जरूरी है, इसके बारे में जानकारी देंगे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां,उपाध्यक्ष नकुल राय, स्टीफन मरांडी, मुस्तकीम अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, कमाल अंसारी, अली अहमद सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर