Search

September 19, 2026 9:27 pm

बलभद्र पूजनोत्सव पर महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह।

विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत

पाकुड़ में भगवान बलभद्र के 36वें पूजनोत्सव के अवसर पर ब्याहुत महिला समिति की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समिति की अध्यक्ष रश्मि भगत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सुई-धागा प्रतियोगिता, चम्मच-गोली रेस, म्यूजिकल चेयर और हाउजी समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समिति अध्यक्ष रश्मि भगत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी महिलाओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को भगवान बलभद्र पूजनोत्सव के अवसर पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!