पाकुड़। महेशपुर थाना कांड संख्या- 68/2016 तथा माननीय न्यायालय के जी. आर. संख्या 366/2016 के अंतर्गत वांछित गैर-जमानती वारंटी बाबूल मंडल, पिता स्वर्गीय साधीन मंडल, निवासी बाहिरग्राम, थाना मालपहाड़ी ओ.पी., जिला पाकुड़ को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाबूल मंडल लंबे समय से मामले में फरार चल रहे थे। विशेष छापेमारी अभियान के तहत उन्हें उनके गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मामले की कानूनी प्रक्रिया पूर्व से लंबित थी और लगातार प्रयास के बाद आज गिरफ्तारी संभव हो सकी है।





