Search

March 19, 2026 11:57 pm

स्कूल में पानी की व्यवस्था नहीं, बच्चे सड़क किनारे चापानल पर धोते हैं जूठी थाली।

पाकुड़ चापानल पर जुठी थाली धोने का सिलसिला आज भी जारी है । आदर्श बिल्टु मध्य विद्यालय के बच्चे झूठी थाली लेकर स्कूल के बाहर सड़क किनारे लगे चापानल पर पानी पीते दिखे । सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के माध्मय से हर साल करोड़ों रुपए का बजट खर्च कर रही है। बजट का एक बड़ा हिस्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी खर्च किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा सुधार नहीं दिखता है । वहीं आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय की हम बात करें तो स्कूल के बच्चे स्कूल के गेट पर खड़े-खड़े मध्यान भोजन करते नजर आते हैं।आए वहीं दूसरी ओर मध्यान भोजन के बाद थाली लेकर सड़क किनारे लगे चापानल पर थाली धो कर पानी पीते दिखाई दिए । बच्चों से बात करने की कोशिश में चेहरा छुपा कर भागते हुए नजर आए । छात्रों से बात करने पर पता चला कि बिजली नहीं होने के कारण मोटर नहीं चला जिससे टंकी में पानी नहीं रहने के कारण चापानल पर आना पड़ा । वहीं दूसरे छात्र से पूछने पर बिजली नहीं है,पानी खत्म होने की बात कही। समस्या शुद्ध पेयजल उपलब्ध न होना है। सरकारी स्कूलों में पेयजल स्त्रोत के नाम पर ट्यूबवैल है और मोटर द्वारा पानी उठाने कि व्यवस्था के बावजूद बच्चे बाहर थाली लेकर चापानल पर पीते देखने को मिला । अधिकांश बच्चे घर से ही बॉटल लेकर आते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर