Search

March 16, 2026 1:57 pm

महेशपुर में धूमधाम से मनाई गई जमाई षष्ठी।

सास-दामाद के रिश्ते की मधुरता का प्रतीक है जमाई षष्ठी।

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को लोक पर्व जमाई षष्ठी धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सिनेमा हॉल के समीप षष्टीतला में बंगाली समाज का लोक पर्व जमाई षष्ठी मनाया गया। पश्चिम बंगाल के कनकपुर गांव के पुरोहित सुभोजित पांडा ने मां षष्टि की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान से करवाई। इस पर्व में दामादों की खूब खातिरदारी की गई। नए वस्त्र में सज-धजकर मिठाई, वस्त्र व उपहार सामग्री लेकर दामाद परिवार समेत अपने-अपने ससुराल पहुंचे। सास व अन्य परिवारों ने दामाद का स्वागत करते हुए उनके माथे पर तिलक लगाया और आरती भी उतारी। सास की ओर से दामाद को उपहार भी दिए गए। दामाद के स्वागत में कई प्रकार के व्यंजन बनाए गए। मान्यता है कि जमाई षष्ठी का पर्व मनाने से मायके व ससुराल में बेहतर रिश्ता कायम होता है। इस दिन सास से मिलने वाले आशीर्वाद और उपहार का विशेष महत्व होता है।

img 20250601 wa0070379650845952093123
img 20250601 wa00712532033329186671368

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर