Search

September 11, 2026 10:07 pm

डी ए वी में बच्चों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।

पाकुड़। स्थानीय विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वर्तमान सत्र 2025-26 में एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस बृहत परियोजना की पहली कड़ी गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में पौधा लगाकर शुभारंभ की गई । पर्यावरण बचाव के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और समाज के सभी कड़ियों को जागरूक ही नहीं अपितु क्रियाशील बनाना ही इस परियोजना का उद्देश्य और प्रबल उपलब्धि है। विश्व पर्यावरण दिवस के इस वर्ष का नारा साझा चुनौती, सामूहिक कार्रवाई है। प्राचार्य ने कहा वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना ही विश्व पर्यावरण दिवस का इस वर्ष का विषय है।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता पैदा करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। इसमें विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए छात्रों ने एक प्रभावशाली नाटक भी प्रस्तुत किया। छोटे बच्चों ने आकर्षक वेषभूषा पहनकर पर्यावरण दिवस से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि प्लास्टिक का अंधाधुंध प्रयोग पर्यावरण ही नहीं बल्कि शरीर और अन्य जीव जंतु पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। इसका उपयोग हमें बंद कर देना चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!