Search

March 16, 2026 4:12 am

प्रकृति व पर्यावरण को बचाने के लिए सभी करें सहयोग, करें पौधारोपण, डीएफओ।

पौधा लगाकर प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का लिया संकल्प।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पाकुड़ वन प्रमंडल ने आयोजित की मैराथन दौड़।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पाकुड़ वन प्रमंडल ने गुरुवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस दौड़ में युवक-युवतियों समेत डीएफओ सौरव चंद्रा, विभाग कर्मी और शहर वासी शामिल हुए। सिद्धू कान्हू पार्क से वन प्रमंडल कार्यालय तक मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। दौड़ में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान पौधा लगाकर प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया गया। मैराथन दौड़ के मौके पर डीएफओ सौरव चंद्रा ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण को दूर करने की दृष्टिकोण से हम सबको प्रयास करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें और पर्यावरण को बचाने में हम सब अपना सहयोग करें। वन विभाग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सालों भर कार्य करती है। डीएफओ ने कहा कि आम जीवन में लोगों को प्लास्टिक का उपयोग बंद करना चाहिए, तभी सही मायने में पर्यावरण संरक्षित हो पाएगा। इस अवसर पर वन प्रमंडल विभाग के कर्मी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मैराथन दौड़ की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी और फॉरेस्ट कॉलोनी कैंपस में सिंगल यूज प्लास्टिक और अन्य प्लास्टिक को हटाने का भी कार्यक्रम किया गया।

img 20250605 wa00332797846671869026922
img 20250605 wa00297110067743206089378
img 20250605 wa00314783898122368005303
img 20250605 wa00349170622953687260879

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर