Search

July 27, 2025 6:27 pm

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा ने किया पौधरोपण।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ ने “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। भाजपा नेता हिसाबी राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ रेलवे कॉलोनी स्थित नवनिर्मित बगीचा में फलदार और जीवनपयोगी पौधे लगाए।
कार्यक्रम में निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम एक सांकेतिक भाव है जो जीवन पोषित करने में माता की भूमिका का सम्मान करता है। यह अभियान देश के स्थाई और पर्यावरण के प्रति जागरूक भविष्य के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भाजपा नेता हिसाबी राय ने कहा कि यह अभियान न सिर्फ प्रकृति और मातृत्व के पोषण शक्ति के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और टिकाऊ विश्व की आश्वासन भी है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी माताओं के नाम पर एक-एक पौधा लगाया। कार्यक्रम में मनोरमा देवी, रंजीत राम, पिंटू हजरा, विक्रम राय, मिथिलेश मंडल, सोमनाथ मंडल और श्यामल साहा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर