Search

September 14, 2026 10:30 am

हिंदी केवल एक भाषा नहीं,हमारी संस्कृति, भावनाओं और विचारों को जोड़ने वाली एक सशक्त कड़ी है:- रंजीत कुमार सिंह

अक्षय कुमार

कुजू। बाल विद्या मंदिर, आरा कोलियरी के प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर जीडी न्यूज पर अपने विचार रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व, विकास और व्यापक प्रयोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार, संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है।

img 20260914 wa00495730107192673761082

उन्होने ये भी कहा कि
ध्यान रहे—संविधान में हिंदी को भारत की “राष्ट्रीय भाषा” नहीं, बल्कि “संघ की राजभाषा” कहा गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!