Search

September 12, 2026 9:07 pm

साहिबगंज रामपुरहाट सवारी गाड़ी के समय में बदलाव: यात्रियों के लिए बड़ी राहत।

साहिबगंज रामपुरहाट सवारी गाड़ी का समय परिवर्तन कर दिया गया है, जो अब साहिबगंज से अपराह्न 5:00 बजे रवाना होगी। यह बदलाव 10 जून 2025 से प्रभावी होगा। इस समय परिवर्तन से साहिबगंज, तीनपहाड़ राजमहल, बरहरवा, पाकुड़ इत्यादि स्थानों से प्रतिदिन आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों को सुविधा होगी। वे अपने गंतव्य स्थानों पर आसानी से पहुंच सकेंगे और अपने कार्यों का निपटारा कर सकेंगे। इसके अलावा, पाकुड़ ग्रामीणों को जाम की समस्याओं से निजात पाने के लिए एलसी गेट नंबर 39/B/T पश्चिम केविन के समीप रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पूर्व रेलवे कोलकाता की ओर से रोड ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का डीपीआर बनाने की प्रक्रिया तेजी पर है और ईसापुर फाटक पर रोड ओवर ब्रिज निर्माण स्थल की मिट्टी जांच हेतु रेलवे द्वारा भेजा गया है। साहिबगंज रामपुरहाट सवारी गाड़ी के समय परिवर्तन पर वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू और अन्य लोगों ने महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता और मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि साहिबगंज-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन को मेमू रैक के साथ चलाया जा रहा है, जिससे यात्रियों के लिए यात्रा की गति बढ़ेगी और सुविधाएँ बेहतर होंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!