Search

March 15, 2026 3:33 am

अजहर की समाजसेवा से अभिभूत होकर युवाओं ने थामा आजसू का दामन

अगर विधायक होते, तो पाकुड़ की तस्वीर ही बदल जाती” — युवाओं की दिल से निकली बात

बजरंग पंडित

पाकुड़: जब समाजसेवा केवल शब्द नहीं, कर्म बन जाए… जब बिना किसी पद के कोई जनमानस की पीड़ा को अपना बना ले… तो विश्वास खुद-ब-खुद उमड़ता है, और लोग प्रेरणा की उस लौ में खुद को समर्पित कर देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में, जहाँ दर्जनों युवाओं ने समाजसेवी और एनडीए के पूर्व प्रत्याशी अजहर इस्लाम के नेतृत्व और सेवा-भाव से प्रभावित होकर आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।पाकुड़ नगर के विभिन्न वार्डों, गांवों और टोले-मोहल्लों से आए इन युवाओं की आंखों में जोश था, जुबां पर विश्वास और दिल में विकास का सपना। उन्होंने कहा, “हमने देखा है कि अजहर भाई बिना किसी सरकारी पद के भी रात-दिन जनता के लिए काम करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियाँ देखकर ही हमें लगा कि अगर वे विधायक होते, तो पाकुड़ का विकास नई ऊंचाइयों को छू रहा होता।कार्यक्रम के दौरान वातावरण आत्मीयता और ऊर्जा से भरा रहा। अजहर इस्लाम ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा, आपका यह कदम सिर्फ़ एक पार्टी में शामिल होने का नहीं, बल्कि बदलाव की दिशा में उठाया गया एक संकल्प है।उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी में हर उस व्यक्ति का स्वागत है, जो ईमानदारी, मेहनत और जनसेवा को प्राथमिकता देता है। अजहर ने आगे कहा, “मैंने कभी पद को समाजसेवा की शर्त नहीं बनाया। यह मेरा सौभाग्य है कि युवा मेरे साथ कदम मिलाकर चलना चाहते हैं। अब यह कारवां थमेगा नहीं।युवाओं की यह भागीदारी सिर्फ़ राजनीतिक दल में शामिल होना नहीं, बल्कि एक नई सोच, नई दिशा और नए नेतृत्व की तरफ़ बढ़ा कदम है — जो पाकुड़ के भविष्य की बुनियाद रखेगा।

img 20250614 wa00625193942549865549344

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर